जूस विक्रेता पर मारपीट के आरोप में केस

खबरें शेयर करें

पंतनगर। जिला न्यायालय रुद्रपुर में विधि व्यवसायी ने जूस विक्रता पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विशाल और रिंकू के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) 131 व 352 के तहत केस दर्ज किया है।

शिमला बहादुर वार्ड नबर-एक ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी और विधि व्यवसायी मोहित गंगवार ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि बीते शुक्रवार की दोपहर लगभग सवा दो बजे वह अपने जीजा हुकुम सिंह के साथ नैनीताल रोड से रुद्रपुर की ओर आ रहा था। वह क्रासिंग के पास गन्ने का जूस पीने के लिए रुका और जूस पीने के बाद जूस विक्रेता विशाल और रिंकू उससे यह कहकर गाली गलौच करने लगे कि उसने उन्हें पैसे नही दिए हैं। जबकि उसने जूस पीने से पहले ही सौ रुपये का नोट विशाल को दे दिया था। विशाल और रिंकू ने उसे और उसके जीजा को गंदी-गंदी गालियां देकर छाते की राँड से बुरी तरह मारा। साथ ही पास के फलों व छोले आदि ठेली वालों को बुलाकर उन पर जान लेवा हमला किया। जिसमें उसे और उसके जीजा को कई गंभीर चोटें आई हैं। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान उसका पर्स भी छीन लिया।थानाध्यक्ष पंतनगर सुंदरम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *