केदारनाथ से लौटते समय हेलिकॉप्टर क्रैश, सात श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

खबरें शेयर करें

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ से लौट रहा एक हेलिकॉप्टर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सात तीर्थयात्रियों की मौत की सूचना है। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था और यह श्रद्धालुओं को लेकर गुप्तकाशी लौट रहा था।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर अचानक मौसम बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि हेलिकॉप्टर का मलबा दूर-दूर तक बिखर गया।

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। प्रशासन ने सभी हवाई सेवाएं फिलहाल बंद कर दी हैं और इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राज्य सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *