ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी सफलता — ₹34 लाख की धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड भूटान सीमा से गिरफ्तार!

खबरें शेयर करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। ₹34 लाख की जालसाजी के मुख्य आरोपी अभिजीत घोष को पश्चिम बंगाल में भूटान सीमा के पास से गिरफ्तार कर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का प्रमाण दिया है।

प्याज के नाम पर धोखाधड़ी — महिला कारोबारी से लाखों की ठगी

यह मामला 26 अप्रैल 2024 का है, जब रुद्रपुर निवासी माधवी पचौरी ने ट्रांजिट कैंप थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अभिजीत घोष ने प्याज की सप्लाई के नाम पर उनसे ₹34 लाख की ठगी की। व्यापारी के वेश में छिपा यह शातिर ठग, लंबे समय से फरार चल रहा था।

2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गया आरोपी

जैसे ही मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया, विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और बिना समय गंवाए टीम पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई। तकनीकी सर्विलांस और अथक प्रयासों के बाद, 30 मई 2025 को जयगांव, जिला अलीपुरद्वार (भूटान सीमा से सटी जगह) से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

इन सभी अधिकारियों ने 2000 किलोमीटर दूर जाकर न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि ये साबित किया कि अपराधी कितना भी चालाक हो, कानून से नहीं बच सकता।

गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल परीक्षण कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। यह गिरफ्तारी “अपराध पर जीरो टॉलरेंस” की नीति का स्पष्ट उदाहरण है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का कहना है,

“ऊधमसिंहनगर पुलिस का संकल्प है कि हर पीड़ित को न्याय और हर अपराधी को उसके किए की सज़ा जरूर मिलेगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *