महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य पर हमला करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस.. 

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। रुद्रपुर ब्लॉक की एक महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य पर हमला और पति से मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम कोतवाली पहुंचे महिला ने बताया कि वह ग्राम अजीतपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। महिला का आरोप है कि बुधवार को ब्लॉक मीटिंग में शामिल होने आई थीं। मीटिंग समाप्त होने के बाद उन्हें और उनके पति को ब्लॉक प्रमुख के पति ने कार्यालय में बुलाया। जहां कथित तौर पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें चुनाव में वोट न देने का आरोप लगाकर गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान महिला सदस्य के पेट में गंभीर चोटें आई हैं और घटना ब्लॉक कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। दोनों ने अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद रुद्रपुर थाने में तहरीर दी है। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *