स्कूटी सवार महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, चार युवक पुलिस हिरासत में

खबरें शेयर करें

केलाखेड़ा, संवाददाता।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी सवार महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

 

रुद्रपुर खेड़ा निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ स्कूटी से जा रहा था। रास्ते में मसीत क्षेत्र के पास बाइक सवार तीन युवकों ने महिला पर अभद्र टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

 

कुछ दूरी पर केलाखेड़ा के ढाबे के पास आरोपितों ने दोबारा उन्हें घेरकर मारपीट की और महिला से फिर अभद्रता की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है और मामले में सख्त कार्रवाई होगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *