अज्ञात वाहन की टक्कर से निजी स्कूल के बस चालक की मौत।

खबरें शेयर करें

खटीमा, अज्ञात वाहन से एक निजी स्कूल के बस की टक्कर हो गई जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सोमवार देर रात खटीमा से रुद्रपुर की ओर जा रही किच्छा के एक निजी स्कूल की बस अज्ञात वाहन से टकरा गई

राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने ड्राइवर के शव को मोर्चरी में रखवाया। ड्राइवर की पहचान रघुवीर सिंह पुत्र रामस्वरूप उम्र 42 साल निवासी रामपुर के रूप में हुई।दुर्घटना की सूचना पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और परिजनों को दी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि दुर्घटना इतनी जबरदस्त रही होगी कि लीवर फट गया है और पसलिया चकनाचूर हो गई है। एस आई विजय बोरा ने बताया कि जांच की जा रही है। पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *