करंट लगने से लाइन मैन की मौत पर ऑपरेटर और सुपरवाइजर की सेवा समाप्त..

खबरें शेयर करें

किच्छा, बीते रविवार रात्रि मलसा गिरधरपुर में करंट लगने से हुई लाइन मैन की मौत पर कार्यवाही करते हुए ऊर्जा निगम उपखंड अधिकारी ने कुरैया सबस्टेशन ऑपरेटर अरहान और सुपरवाइजर नसीम अहमद की लापरवाही मानते हुए उन्हें सेवा मुक्त कर दिया है।

बीते रविवार रात्रि लगभग साढ़े सात बजे ऊर्जा निगम में स्वयं सहायता समूह से लाइनमैन शिमला पिस्तौर निवासी 48 वर्षीय शिव कुमार पुत्र लालाराम मलसा गिरधर पुर स्तिथ सत्या मेटल इंडस्ट्री में फ्यूज उड़ने की जानकारी पर गया था।

शिव कुमार ने सब स्टेशन में कॉलकर शट डाउन ले लिया। लाइन पकड़ते ही वह करंट से झुलस कर नीचे गिर गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी। मंगलवार को ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी किच्छा ने बताया प्रेस वार्ता कर बताया कि कुरैया सबस्टेशन ऑपरेटर अरहान और सुपरवाइजर नसीम अहमद की लापरवाही मानते हुए उन्हें सेवा मुक्त कर दिया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *