सोशल मीडिया वायरल ऑडियो विवाद में पूर्व विधायक ठुकराल पर मुकदमा, कांग्रेस नेता मीना शर्मा ने कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग, पुलिस ने जांच शुरू की

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा की तहरीर के आधार पर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मीना शर्मा ने आरोप लगाया है कि लगभग एक वर्ष पूर्व सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें ठुकराल ने उनके और उनके पति के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस ऑडियो के कारण उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और उन्हें मानसिक अवसाद का सामना करना पड़ा।
मीना शर्मा ने बताया कि इस मामले की शिकायत एक साल पहले पुलिस और महिला आयोग दोनों को की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि ऑडियो एआई या किसी तकनीकी माध्यम से बनाया गया है, तो उसकी भी पुलिस को जांच करनी चाहिए।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मीना शर्मा ने ठुकराल की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *