गांधी पार्क के पास कार की टक्कर से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर, संवाददाता।

 

गांधी पार्क के पास बीती 5 नवंबर की रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजा को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, रम्पुरा वार्ड-22 निवासी पप्पू अपने 10 वर्षीय भतीजे नीर के साथ दुकान बंद कर बाइक (UK06 AV-6835) से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांधी पार्क के पास पहुंचे, सामने से आ रही कार (UP-25 P-4100) ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि पप्पू के सिर, हाथ और पैरों में गहरी चोटें आई हैं, जबकि बच्चे नीर के पेट और पैरों में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *