खानपुर विधायक उमेश कुमार की बड़ी मांग “हरिद्वार बने उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी”

खबरें शेयर करें

हरिद्वार, संवाददाता।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने एक बार फिर सियासी हलचल मचा दी है। लक्सर शुगर मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होंने हरिद्वार को उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग कर सरकार पर तीखे प्रहार किए।

 

विधायक उमेश कुमार ने कहा कि हरिद्वार को पराया करने की कोशिश की जा रही है, जबकि यहां पर्याप्त भूमि और संसाधन उपलब्ध हैं। “हरिद्वार में इतनी जगह है कि यहां 50 एयरपोर्ट, 50 मेडिकल कॉलेज और 50 सचिवालय भी बनाए जा सकते हैं,” उन्होंने कहा।

 

उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने पर सरकार से गंभीरता से विचार करने की बात कही, लेकिन तब तक हरिद्वार को अस्थायी राजधानी घोषित किए जाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा, “गैरसैंण का मुद्दा आपका है, लेकिन मैदान को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हमें हरिद्वार में अस्थायी राजधानी चाहिए।”

 

गौरतलब है कि हाल ही में उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में राजधानी को लेकर गर्मागर्म बहस हुई थी। इस दौरान विधायक उमेश कुमार और भाजपा विधायक विनोद चमोली के बीच भी गैरसैंण को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *