रुद्रपुर में करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर पुलिस ने करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अभी फरार हैं।

29 मई को शांति कॉलोनी निवासी हरबंस लाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खाते से ₹50,000 निकाल लिए गए। जांच बढ़ी तो पता चला कि ये सिर्फ एक शुरुआत थी – गिरोह ने देशभर में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी की थी।

गिरफ्तार आरोपी हैं – मनोज सैनी और अजय सैनी, दोनों काशीपुर निवासी। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे पुष्पेन्द्र और सतपाल नामक दो साथियों के साथ मिलकर लोगों को फर्जी गेमिंग स्कीम्स में फंसाते थे। इस गैंग का नेटवर्क देश के 15 राज्यों तक फैला था और एक बैंक खाता सामने आया है जिसमें करोड़ों का लेन-देन हुआ है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *