कबाड़ के गोदाम में लगी आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

खबरें शेयर करें

जाफरपुर मोड पर स्थित कबाड़ के गोदाम में अचानक से आग लग गई। आग की लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। हाइवे पर भी आग और धुंआ उठता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कई घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

एफएसओ महेश चंद्र ने बताया कि रुद्रपुर फायर यूनिट को सूचना मिली कि रविवार देर रात जाफरपुर मोड के पास स्थित कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि कबाड़ के गोदाम में लगी ने विकराल रूप ले लिया था। फायर की तीन गाड़ियों के साथ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी है। घटनास्थल का जब निरिक्षण किया गया तो पाया गया कि गोदाम मानकों के आधार पी संचालित नहीं हो रहा था। मामलें की जांच करने के बाद वैधानिक कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी। फायर की टीम में आईएफएम चंद्र प्रकाश, डीटीआर मदन सिंह, चालक नरेश कुमार, सरिता, निर्मला बिष्ट, गंगोत्री आदि मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *