दीवाली से पहले अग्निशमन विभाग और पुलिस ने आयोजित की मॉकड्रिल

खबरें शेयर करें

मुख्य बाजार में पुलिस और फायर बिग्रेड उस समय सक्रिय हो गया जब अचानक भगतसिंह चौक के पास सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर फायर कर्मी उपकरणों के साथ पहुंचे और आग पर काबू पाया। दरअसल त्यौहारों को लेकर पुलिस और फायर बिग्रेड ने बाजार में मॉकड्रिल का आयोजन किया था। ताकि लोग सावधान और सतर्क हो सकें।

मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून निर्देश पर मुख्य बाजार में सीओ सिटी, एएसपी संचार रुद्रपुर, एसपी सिटी, सीएफओ ऊधमसिंह नगर ने मॉकड्रिल का आयोजन किया। ड्रिल का उद्देश्य दिवाली पर्व को लेकर अग्नि सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना था। इस दौरान सूचना के 3 मिनट के अंतराल में फायर कर्मी पहुंचे और गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने के तरीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन किया। डेमो के जरिये मौजूद लोगों को आग बुझाने की प्राथमिक तकनीकें व बचाव के उपाय बताए गए। लोगों से सीएफओ ऊधमसिंह नगर ने अपील की कि दीपावली पर्व के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतें, गैस सिलेंडर, विद्युत सजावट व आतिशबाजी के प्रयोग में सुरक्षा मानकों का पालन करें। मॉक ड्रिल में ट्रैफिक इंस्पेक्शन टीम व कोतवाली प्रभारी एसएसआई समेत अन्य पुलिस और अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र, चंद्र प्रकाश, मदन सिंह, संविदा चालक महेश चंद्र, नवीन सिंह, गंगोत्री व व्यापार मंडल मौजूद रहा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *