भाजपा नेता पर फायरिंग के मामले में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबरें शेयर करें

गदरपुर। संवाददाता

भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने घायल मंडल अध्यक्ष की पत्नी की तहरीर पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गदरपुर पुलिस मामले की हर पहलुओं में गहनता से जांच कर रही है।

बताते चले कि शुक्रवार की रात को गदरपुर थाना क्षेत्र आवाद नगर निवासी भाजपा नेता जसवीर सिंह चीमा पत्नी जसविंदर कौर अपनी दो पुत्री गुरबाणी और दिव्यजोत खाना खाने के बाद बरामदे में सो रहे थे। रात्रि करीब 1:30 बजे घर के सामने एक बाइक सवार दो अज्ञात में से एक युवक के द्वारा भाजपा नेता के ऊपर फायर झोक दी थी। जसवीर सिंह की जांघ में छर्रे लगने से वहां गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्हें काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका ऑपरेशन के बाद उनकी हालत में अब सुधार है। इस मामले में रविवार को मोतियापरा आवाद नगर निवासी जसवीर सिंह चीमा की पत्नी जसविंदर कौर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों अज्ञात के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया मामले की जांच उप निरीक्षक बिजेंद्र कुमार कर रहे हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *