त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के मद्देनज़र कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार रात पुलिस ने एक युवक को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। चुनावी माहौल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर निवासी गुरदेव सिंह पुत्र काला सिंह को एक कट्टे में 40 पाउच (कुल 20 लीटर) कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना रुद्रपुर में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल थे:

एसआई देवेंद्र सिंह मेहता

कांस्टेबल कृष्णा टम्टा

कांस्टेबल यशपाल सिंह

पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *