25 May 2026, Mon

ज्वैलर्स की दुकान से टप्पेबाज उड़ाकर ले गया सवा लाख की चेन, CCTV में कैद आरोपी

Spread the love

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप मुख्य मार्ग स्थित वार्ड-10 के भाजपा पार्षद मुकेश कुमार रस्तोगी की ‘मुकेश ज्वैलर्स’ नामक दुकान में रविवार दोपहर करीब तीन बजे टप्पेबाज ने सवा लाख रुपये की सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के वक्त दुकान पर पार्षद की पत्नी मौजूद थीं।

 

बताया गया कि बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और सोने की चेन दिखाने को कहा। जैसे ही एक तोले की चेन ट्रे में रखकर दिखाई गई, युवक ने उसे हाथ में लिया और भाग निकला। दुकान स्वामिनी कुछ समझ पाती, इससे पहले ही वह बाइक स्टार्ट कर फरार हो गया।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा महेश कांडपाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पार्षद के भाई राजेंद्र रस्तोगी ने बताया कि चेन की कीमत करीब सवा लाख रुपये है। स्थानीय लोगों ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

By A J

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *