काशीपुर में बोले सीएम धामी: उत्तराखंड में अर्बन नक्सल विचारधाराओं को नहीं मिलेगी जगह

खबरें शेयर करें

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा जिला कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में स्पष्ट कहा कि राज्य में अर्बन नक्सल गैंग जैसी देशविरोधी विचारधाराओं को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें उत्तराखंड की शांति और विकास की गति को बाधित करने का षड्यंत्र रच रही हैं, लेकिन सरकार और जनता मिलकर इन प्रयासों को विफल कर देंगी।

 

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में विरोध के लिए विरोध की राजनीति करने वाले कुछ लोग युवाओं को भड़काने और सामाजिक माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार अर्बन नक्सलियों के इन कुत्सित प्रयासों को सफल नहीं होने देगी।

 

इससे पूर्व उन्होंने बाजपुर रोड स्थित भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय संगठन की मजबूती के साथ जनसेवा का केंद्र बनेगा।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘ऑपरेशन कालजयी’ के तहत राज्य में 6000 से अधिक ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है जो धार्मिक भावनाओं को भड़काने या अवैध गतिविधियों में लिप्त थे। साथ ही अवैध मदरसे और गैरकानूनी संस्थानों को बंद करने के निर्णायक कदम उठाए गए हैं। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड को शांति, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भूमि कहा जाता है और यहां अराजक विचारधाराओं को कोई जगह नहीं मिलेगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *