स्कूटी में अवैध शराब ले जा रहा युवक दबोचा

खबरें शेयर करें

हल्द्वानी। स्कूटी में अवैध शराब लेकर जा रहा एक युवक को आबकारी विभाग की टीम ने दबोच लिया। आबकारी निरीक्षक के धीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी की टीम ने मंगल पड़ाव क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कूटी सवार संदिग्ध हालत में दिखा प्रोग्राम जब उसकी स्कूटी की तलाशी ली गई तो उसमें से 58 पव्वा विदेशी शराब बरामद हुए । आरोपी नीरज जोशी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 और अवैध तस्करी मे लिप्त वाहन को धारा 72 के अंतर्गत जब्त किया गया| आबकारी टीम में उप आबकारी निरीक्षक संजय कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही चंद्रशेखर कांडपाल, आबकारी सिपाही महेश लोहनी शामिल रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *