बिजली लाइन पर काम करते समय लाइनमैन की मौत, सीएम धामी ने तीन अधिकारियों को किया निलंबित

खबरें शेयर करें

पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक स्थित वड्डाखाल क्षेत्र में बिजली की लाइन पर कार्य करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कार्रवाई की है। घटना को गंभीर मानते हुए सीएम ने तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

रिखणीखाल ब्लॉक के वड्डाखाल क्षेत्र में एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए उपखंड अधिकारी चंद्रमोहन, अवर अभियंता शुभम कुमार और अधिशासी अभियंता विनीत कुमार सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सीएम धामी ने कहा है कि कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस तरह की लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यस्थलों पर हेलमेट, ग्लव्स, सेफ्टी बेल्ट, इन्सुलेटेड उपकरण जैसे सभी सुरक्षा संसाधन मौजूद हों।

साथ ही उन्होंने उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के अधिकारियों से यह स्पष्ट करने को कहा है कि विभाग के पास कितने सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हैं और क्या ये ज़मीनी स्तर तक पहुंच भी रहे हैं या नहीं?

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है और किसी भी स्तर की लापरवाही को क्षमा नहीं किया जाएगा। मामला अब शासन स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *