छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की कार्रवाई

खबरें शेयर करें

गंगोलीहाट, संवाददाता। तहसील के एक गांव में नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप विद्यालय के ही शिक्षक पर लगा है। मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गंगोलीहाट क्षेत्र की एक महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। महिला ने सहायक अध्यापक केशर लाल पर आरोप लगाया कि बीते रोज 18जून को जब उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी तो शिक्षक मौका देखकर कमरे में घुस आया और जबरन छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पकड़ा। जब नाबालिग से पूछताछ कि तो उसने बताया कि शिक्षक लंबे समय से उसका शारीरिक यौन उत्पीड़न कर रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3), 65(1), 75 व 5/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने बताया कि गुरुवार को आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की विवेचना एसआई बबीता टम्टा को सौंपी गई है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाठक, हेड कांस्टेबल देशदीपक, कांस्टेबल चालक आन सिंह शामिल रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *