भाजपा नेता त्रिपाठी और उद्योगपति अग्रवाल के साथ 25 यात्री हुए रवाना अहमदाबाद

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर/पंतनगर। उधम सिंह नगर जनपद के पंतनगर एयरपोर्ट से जयपुर अहमदाबाद को रविवार से शुरू हुई हवाई सेवा के दौरान उधम सिंह नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला महामंत्री हितेंद्र त्रिपाठी और प्रमुख उद्योगपति अंकुर अग्रवाल सहित 25 यात्री पंतनगर से जयपुर होते हुए अहमदाबाद को रवाना हुए। इस दौरान यात्रियों में काफी खासा उत्साह था।

जयपुर अहमदाबाद की इस प्रथम उड़ान के यह 25 यात्री साक्षी बने। बातचीत में भाजपा नेता हितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पंतनगर से इस हवाई सेवा का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा साथ ही राज्य के औद्योगिक नगरी पंतनगर जनपद उधम सिंह नगर में इसके बहुत ही सुखद परिणाम सामने आएंगे। उद्यमियों को यहां पर आवागमन का एक बेहतर माहौल मिलेगा और इस में पर्यटन को भी व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस हवाई यात्रा के लिए क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट , प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। बाजपुर के प्रमुख उद्योगपति अंकुर अग्रवाल ने भी बातचीत में कहा कि निश्चित तौर पर उत्तराखंड के उद्योग जगत को इस तरह की हवाई सेवाओं से लाभ मिलेगा और उद्योग का कारोबार जनपद उधम सिंह नगर में और तेजी से बढ़ेगा।ञम


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *