कॉंग्रेस नेता की पिटाई के बाद वीडियो वायरल, केस दर्ज; कांग्रेसियों ने 3 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दिया है आंदोलन का अल्टीमेटम

खबरें शेयर करें

काशीपुर; कांग्रेस आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं कुमाऊं संयोजक रवि पपनै की बैल्ट से पिटाई कर वीडियो वायरल करने के मामले में आईटीआई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सैनिक कॉलोनी निवासी कांग्रेस आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं कुमाऊं संयोजक ने पुलिस को तहरीर सौंपी l कहा कि 16 जून की रात्रि करीब 11 बजे वह कृष्णा हॉस्पिटल के पीछे, फर्नीचर की दुकान के सामने स्लैब पर बैठ कर अपने फोन में वीडियो देख रहे थेl इसी बीच अचानक 3 लोग उनके पीछे से नकाब पहनकर आये व उन पर हमला कर दिया और उनके साथ गाली गलौज करते हुये बैल्टों से मारपीट करने लगेl जिससे उनकी आँख के ऊपर, नाक, होठ, हाथ, पीठ व शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोट आई।

कहा कि उन्होंने जैसे तैसे भाग कर अपनी जान बचाई lवरना आरोपी उन्हें जान से मार देते। उपरोक्त लोगों में से एक के हाथ में मोबाईल था, जिसने उक्त घटना की वीडियो बनाई। उक्त लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

तहरीर के आधार पर आईटीआई थाना पुलिस ने तहरीर के अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 131, 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है l वही कांग्रेसियों ने आरोपियों की तीन दिन में गिरफ्तारी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है l


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *