कबाड़ की दुकान से नशे में प्रयोग होने वाली दवाई बरामद, पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

खबरें शेयर करें

किच्छा, संवाददाता

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने कबाड़ की दुकान पर बैठे एक व्यक्ति से नशे इस्तेमाल होने वाली अंग्रेजी दवाई की प्रतिबंधित 300 गोलियां और 20 इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

बीते गुरुवार सांय पुलिस टीम हल्द्वानी रोड पर रेलवे स्टेशन से महाराणा प्रताप चौक तक कबाड़ की दुकान पर काम करने वाले लोगों के सत्यापन का अभियान चला रही थे। इस दौरान पुलिस ने एक कबाड़ की दुकान पर लोगों की भीड़ लगी देखी। पुलिस को देखकर कांउटर पर बैठे व्यक्ति ने हाथ मे पन्नी लेकर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 300 प्रतिबंधित नशे की गोलियां व 20 इंजेक्शन बरामद किए। आरोपी ने अपना नाम अकलाख पुत्र अब्दुल वहीद निवासी कुरैशी मोहल्ला वार्ड 15 किच्छा बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की गोलियां व इंजेक्शन अपने रिश्तेदार वाहिद से गाजियाबाद से मंगवाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद, एसआई हेमचंद्र तिवारी, हेका. कुलदीप आर्या, का. देवराज सिंह रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *