पिता और भाई के सामने लगा दी युवती ने मौत की छलांग, ढाई महीने पहले हुआ था निकाह, मायके जाने की थी जिद

खबरें शेयर करें

किच्छा लोकपथ संदेश ब्यूरो
एक नवविवाहिता ने अपने पिता और भाई के सामने ही पुल से नदी में छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवती की करीब ढाई महीने पहले ही निकाह हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है युवती मायके जाने की जिद पर अड़ी थी, जिसके बाद उसका भाई और पिता उसे लेने ससुराल आए थे। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, नेहा पुत्री अकील अहमद निवासी ग्राम सिरौलीकलां किच्छा का निकाह ढाई महीने पूर्व आसिफ पुत्र शमशुल हसन निवासी ग्राम सुतईया पुलभट्टा के साथ हुआ था। नेहा लगातार मायके जाने की जिद कर रही थी। इस पर उसका भाई आमिर और पिता अकील अहमद भी उसे लेने आए थे। शाम को अकील अहमद, आमिर उसे बाइक पर बैठाकर सिरौलीकलां ले जा रहे थे। उनका कहना था कि रास्ते में पड़ने वाले गोला नदी के पुल पर नेहा ने उल्टी करने की बात कही तो पिता अकील अहमद ने बाइक रोक दी। इसी दौरान उल्टी करने के दौरान ही नेहा ने पुल से गोला नदी में छलांग लगा दी और गंभीर रुप से घायल हो गयी। उसे पहले सीएचसी किच्छा से जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *