विदेश भेजने के नाम पर किसान से 10 लाख की ठगी

खबरें शेयर करें

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के एक किसान से विदेश भेजने के नाम पर 10.20 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित तजिन्दर सिंह ने आरोपी सुमित जैन के खिलाफ रुद्रपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

तजिन्दर सिंह, ग्राम हयात नगर, तहसील बिलासपुर, जिला रामपुर (उ.प्र.) के निवासी हैं और खेतीबाड़ी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुमित जैन नामक व्यक्ति से उनकी मुलाकात रुद्रपुर स्थित सिटी सेंटर कॉम्प्लेक्स में स्थित “एच.टी. ओवरसीज” नामक ऑफिस में हुई थी। सुमित खुद को लुधियाना (पंजाब) निवासी बताता है और विदेश भेजने का एजेंट होने का दावा करता है।

आरोप है कि सुमित जैन ने उन्हें रूस भेजने का झांसा दिया और पासपोर्ट रिन्यू, वीजा समेत अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उनसे 10 लाख 20 हजार रुपये ले लिए।

लेकिन, तय समय बीत जाने के बाद भी न तो पीड़ित को विदेश भेजा गया और न ही उसकी रकम लौटाई गई। जब वह आरोपी के ऑफिस पहुंचा, तो वहां ताला लगा मिला। बाद में जानकारी मिली कि आरोपी फरार है और फोन कॉल्स का भी जवाब नहीं दे रहा।

पीड़ित ने 12 मार्च 2025 को थाना रुद्रपुर में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *