संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर । थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के ए-61 ब्लॉक ए, वार्ड नंबर-03 में मंगलवार दोपहर एक किरायेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मकान मालिक अनुकूल चक्रवर्ती ने पुलिस को सूचना दी कि उसका किरायेदार शिवकुमार (45) पुत्र कृष्ण मोहन दास, निवासी लगमा, जिला दरभंगा (बिहार) ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली है।

सूचना पर थाना पुलिस, फील्ड यूनिट व डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची। दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस ने लोहे की संबल की मदद से दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। मृतक को फंदे से उतारकर एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण अज्ञात माना जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है और पंचनामा भरने की कार्रवाई जारी है।

मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी दरभंगा (बिहार) और पुत्र नोएडा (दिल्ली) में रहते हैं। फिलहाल घटना की जांच जारी है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *