जसपुर में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भड़का जनाक्रोश, हाइवे जाम

खबरें शेयर करें

  • घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ किशोरी का शव
  • शरीर पर चाकू से किए गए कई वार, हत्याकांड के बाद भड़का जनाक्रोश

लोकपथ संदेश ब्यूरो जसपुर

जसपुर में एक किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हत्यारे ने किशोरी के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। घर से कुछ ही दूरी पर किशोरी का शव बरामद हुआ। चिकित्सक के मुताबिक, किशोरी के शरीर में चाकू के वार के कई निशान थे। प्राइवेट पार्ट से खून आ रहा था।

इस जघन्य हत्याकांड के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। पुलिस शव को अस्पताल ले गई। यहां ग्रामीणों ने अस्पताल से किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया और तत्काल हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में विधायक समेत अन्य नेताओं के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका, लेकिन इसके बाद ग्रामीणों ने काशीपुर रोड पर जाम लगा दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने इसके बाद रूट डायवर्ट किया। शव के जाने के बाद ग्रामीणों ने हाइवे को जाम कर दिया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *