त्योहारों से पहले रुद्रपुर में सख्ती, अतिक्रमण पर होगी कड़ी कार्रवाई

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। दीपावली से पहले शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त कराने के लिए नगर निगम, पुलिस और व्यापार मंडल की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम बाजारों का निरीक्षण किया। महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान सड़कों पर लगी ठेलियां हटवाई गईं और दुकानों के बाहर रखा सामान भी जब्त किया गया।

 

महापौर ने व्यापारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अब अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। नियम तोड़ने वालों पर चालान और सामान जब्ती की कार्रवाई होगी। निगम टीम ने बाजार में सफेद पट्टी खींचकर चिन्हांकन भी किया, ताकि दुकानदार सीमा से बाहर सामान न रख सकें।

 

निरीक्षण अग्रसेन चौक से शुरू होकर काशीपुर बाईपास और मुख्य बाजार तक चला। महापौर ने कहा कि दीपावली बाजार अब गांधी पार्क में लगेगा और केवल पंजीकृत स्थानीय फड़ व्यापारी ही दुकान लगा पाएंगे। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए शाम 4 से 8 बजे तक मुख्य बाजार में चारपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी, जबकि पार्किंग गांधी पार्क में होगी।

 

निरीक्षण में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और व्यापार मंडल पदाधिकारी भी मौजूद रहे। महापौर ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अतिक्रमण मुक्त बाजार ही शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाएगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *