रुद्रपुर में एमडीएमए और स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बहेड़ी बरेली से लाया था नशा

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो बहेड़ी, बरेली से एमडीएमए और स्मैक लाकर रुद्रपुर बगवाड़ा मंडी में सप्लाई करने आ रहा था। पुलिस ने उसके पास से 37.44 ग्राम एमडीएमए (मैथामैफ्टामाईन) और 12.09 ग्राम स्मैक बरामद की है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गुरुवार देर रात एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में हाइवे पर गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक किच्छा की ओर से पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा, जिसे पीछा कर दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहवेज अहमद पुत्र मंजूर अहमद निवासी चाटो पिपलिया, चौकी भुड़िया, थाना बहेड़ी, बरेली बताया।

 

तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में एमडीएमए और स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में शाहवेज ने बताया कि यह नशा उसने बहेड़ी निवासी बाबी विर्क से खरीदा था, जिसने उसे बगवाड़ा मंडी के पास किसी व्यक्ति को सौंपने के लिए कहा था।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने फरार सप्लायर बाबी विर्क की तलाश शुरू कर दी है और उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *