ग्राहकों के साथ खिलवाड़! तंदूरी रोटी में थूकते युवक का वीडियो वायरल

खबरें शेयर करें

उत्तरकाशी। जिले के एक रेस्टोरेंट में तंदूरी रोटी में गंदगी फैलाने का वीडियो वायरल होने के बाद शहर में हंगामा मच गया। हिंदू संगठनों के युवाओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया और बाजार की सभी दुकानें बंद करवाई।

उत्तरकाशी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 63/2025 धारा 196(1)(B) और 274 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसपी सरिता डोभाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार पुलिस ने पिछले साल से ऐसे मामलों पर सख्त नजर रखी है। होटल, ढाबा और अन्य खाद्य संस्थानों में कर्मचारियों का सत्यापन, सीसीटीवी कैमरे और रैंडम चेकिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने का भी संकल्प लिया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *