गावा चौक पर फोटोग्राफर से मारपीट, तहरीर सौंपी

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर, संवाददाता। रविवार दोपहर गावा चौक स्थित इंडियन गैस ऐजंसी के पास उस समय हंगामा और लोगों का जमावड़ा लग गया जब शादी की एल्बम को लेकर एक युवक ने फोटोग्राफर के साथ मारपीट कर दी। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवाया। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी एक युवक ने बताया कि वह शादी की एल्बम बनाने का काम करता है। उसने एक युवक की शादी की एल्बम, वीडियो और रील बनाई थी। वीडियो और रील देने के बाद बस फोटो एल्बम ही देने को बची थी। आरोप है कि रविवार को एक युवक का कॉल आता है जो एल्बम को लेकर उसे गावा चौक पर बुलाता है। जब वह वहां पहुंचा तो वह युवक अपने साथियों के साथ खड़ा था। इसी बीच एल्बम को लेकर पहले बातचीत हुई फिर कहासूनी के बाद युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया और युवक ने किसी तरह खुद को बचाया। हमले में युवक घायल हो गया। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। घायल युवक नगर निगम का फोटोग्राफर बताया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को बाजार चौकी लेकर पहुंची। घायल युवक का मेडिकल करवाया गया। युवक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र खत्री ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *