एक करोड़ से अधिक कीमत की भालू की पित्त व चरस के साथ नेपाली पकड़ा

खबरें शेयर करें

धारचूला गलाती पुल में बुधवार देर रात पुलिस, एसओजी, वन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

– नेपाल के डोल्पा जिले से सामग्री पिथौरागढ़ बेचने ला रहा था आरोपी

– आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया मुकदमा

पिथौरागढ़, संवाददाता। धारचूला गलाती में पुलिस, एसओजी व वन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार रात एक नेपाली नागरिक को भालू की पित्त व चरस के साथ पकड़ा। बरामद सामग्री की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ ही वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

धारचूला प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी व एसओजी प्रभारी प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने चौकी गलाती पुल के पास चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान धारचूला की ओर आ रहे एक व्यक्ति से पूछताछ की तो वह हड़बड़ाकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे रोक कर जांच की तो संबंधित के बैग से 2 किलो 300 ग्राम चरस व 175 ग्राम भालू की पित्त बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सूर्य बहादुर बुढ़ाथोकी निवासी सर्मी गांव वार्ड नंबर 1 जिला डोल्पा नेपाल व हाल धारचूला बताया। बताया कि वह चरस और भालू की पित्त पिथौरागढ़ बेचने जा रहा था।

———-

टीम में ये रहे शामिल

वरिष्ठ उपनिरीक्षक अम्बी राम आर्या, दमन शेखर राणा प्रभारी तहसीलदार, अपर उपनिरीक्षक विशन सिंह, कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल तनुजा वर्मा, एसओजी से हेड कांस्टेबल अशोक बुदियाल, कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र नगरकोटी, कांस्टेबल सोनू कार्की, कांस्टेबल गोविन्द रौतेला, वन विभाग से वन दरोगा राम सिंह कुंवर, वन दरोगा जय प्रकाश सिंह आदि

———


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *