खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, माइनिंग टीम पर लाठी-डंडों से हमला

खबरें शेयर करें

हल्द्वानी.. बुधवार तड़के करीब 5:45 बजे अवैध खनन पर रोक लगाने गई माइनिंग टीम पर खनन माफियाओं ने हमला बोल दिया। घटना में टीम की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए और सुपरवाइजर घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक टीम ने गौला नदी क्षेत्र में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरी पकड़ ली थी। रोकने पर ट्रैक्टर चालकों ने टीम की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इसी बीच तीन से चार बाइक सवार युवक भी मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शीशे टूटने से सुपरवाइजर के चेहरे पर चोट आई। आरोपियों ने टीम को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। जल्दबाजी में एक आरोपी अपनी बाइक (यूके 18 टी 3655) मौके पर छोड़ गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा एक अन्य बाइक का नंबर भी नोट किया गया है। टीम ने एक ट्रैक्टर की चाबी और चालक का मोबाइल भी पुलिस को सौंपा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *