पिता को धमकाने वाले बेटे से तीन तमंचे और चार जिन्दा कारतूस बरामद, आइटीआइ पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर: थाना आइटीआइ पुलिस ने बुधवार को दभौरा मुस्तकम निवासी तरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने पिता त्रिलोक सिंह (72 वर्ष) को तमंचा दिखाकर धमका रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी और उसके कमरे से तीन तमंचे 12 बोर व चार जिन्दा कारतूस बरामद किए।

 

एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और कई दिनों से अपने पिता से जमीन अपने नाम करने की जिद कर रहा था। पूछताछ में तरनजीत ने बताया कि तमंचे उसे आठ-दस साल पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने रखने को दिए थे।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में कांस्टेबल रमेश बंग्याल, दीपक प्रसाद और चालक ललित चौधरी शामिल थे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *