गुलदार के हमले में मजदूर की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर..

खबरें शेयर करें

खटीमा: गुलदार के हमले के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है।वन की एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि मौके पर टीम तत्काल भेजी गई है जो घटनास्थल के निरीक्षण कर रही है। बाघ के पदचिन्ह लिए गए है उसके आधार पर पद मार्ग देख पता लगाया जा रहा है कि गुलदार किस ओर से आया है किधर गया है ।एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया क्योंकि जादोपुर यूपी सीमा और खटीमा की सुरई सीमा से भी लगा है इसलिए सभी को सूचना दे दी गई है। सभी टीम घटना स्थल पर निगरानी बनाए हुए है।कैमरा ट्रैपिंग की का रही है साथ बायोलॉजिस्ट की टीम भी मौके पर बुलाई गई है। लोगो को अकेले जंगल की ओर जाने तथा शाम को अकेले नहीं निकलने की सलाह दी गई है।उन्होंने ग्रामीणों के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि जैसे ही ग्रामीण टाइगर या गुलदार दिखाई देने की सूचना वन विभाग को देते है तत्काल टीम मौके पर भेजी जाती है।हल्दी में 15 जुलाई को टाइगर दिखाई देने की सूचना पर पूरी रात वन विभाग की टीम गश्त करती रही। इधर मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।टीम में रेंजर जीवन चन्द्र उप्रेती,जीत सिंह सहित दर्जनों स्टाफ और पुलिस मौजूद रही।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *