दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शराब नीति से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) की टीम की ओर से गिरफ्तारी किए जाने की बड़ी खबर सामने आ रही है। ईडी की टीम अभी उनके ऑफिस में ही है। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट के रजिस्टार के पास पहुंच गई है। आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट से तत्काल इस मामले में सुनवाई की मांग की है। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। आम आदमी पार्टी ने इसे केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर उठाया गया कदम बताया है। वहीं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी एक नई क्रांति को जन्म देगी। यह पहला मौका है जब किसी सीटिंग सीएम को ईडी ने गिरफ्तार किया है।
Related Posts
हिजाब विवाद: कर्नाटक हाईकोर्ट का आदेश, फैसला आने तक धार्मिक पोशाक नहीं पहनी जाएगी
ख़बर शेयर करें -कर्नाटक। कर्नाटक के कॉलेज से देश के कई शहरों तक पहुंचा हिजाब विवाद अब पूरी तरह से…
श्रीनगर : किश्तवाड़ में मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटने से 33 की मौत, 125 से अधिक घायल
ख़बर शेयर करें -जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता मंदिर के मार्ग पर स्थित दूरदराज के गांव चशोती में…
रुस के हमले के बाद करीब 1.20 लाख यूक्रेनियों ने छोड़ा देश, पड़ोसी देशों में शरण लेने को मजबूर
ख़बर शेयर करें -नई दिल्ली। बीते तीन दिनों से रुस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से दोनों देशों…

