गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दशमेश नगर निर्विरोध निर्वाचित

खबरें शेयर करें

पुनः अगले दो वर्षों के लिए सोमपाल सिंह बने प्रधान

रुद्रपुर, संवाददाता। गुरुद्वारा दशमेश नगर आवास विकास की प्रबंधक कमेटी का कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात नई कमेटी के गठन को मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली कमेटी द्वारा किए गए कार्यों तथा लेखा-जोखा को प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित संगत द्वारा सराहा गया।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से बिना किसी विरोध के पिछली कमेटी को पुनः आगामी दो वर्षों के लिए निर्विरोध रूप से चुन लिया गया। नए कार्यकाल के लिए सोमपाल सिंह को पुनः प्रधान, बलविंदर सिंह को महासचिव, रंजीत सिंह मीत को वरिष्ठ उपप्रधान, स. चानन सिंह को उपप्रधान, शारदा सिंह को कोषाध्यक्ष तथा राजन सिंह को सचिव चुना गया। संगत ने कमेटी के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में गुरुद्वारा साहिब के विकास कार्य और सेवा-भाव पहले से भी अधिक समर्पित रूप में आगे बढ़ेंगे। बैठक में भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुलजीत सिंह, भजन सिंह, मंजीत सिंह, अवतार सिंह, गुरदीप सिंह, प्रीतम सिंह, प्रितपाल सिंह, रणवीर सिंह, सरबजीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, हरबंस सिंह, राजेंद्र सिंह एवं गुरचरण सिंह आदि उपस्थित रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *