कैबिनेट की स्टेट एलाइड हेल्थ साइंस काउंसिल के गठन को मंजूरी

खबरें शेयर करें

  • पैरामेडिकल के यूजी-पीजी और डिप्लोमा कोर्सों के रेगुलेशन के लिए उठाया कदम
  • लोनिवि के प्राइम लोकेशन के पांच निरीक्षण भवन पीपीपी मोड पर दिए जाएंगे

देहरादून लोकपथ संदेश ब्यूरो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में छह अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
कैबिनेट ने स्टेट एलाइड हेल्थ साइंस काउंसिल के गठन की स्वीकृति दी गई है। राज्य में पैरामेडिकल के यूजी-पीजी और डिप्लोमा कोर्सों के रेगुलेशन के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके गठन के बाद पैरामेडिकल कॉलजों की मान्यता, प्रवेश, पाठ्यक्रम और परीक्षा से संबंधित कार्यों काउंसिल के जिम्मे होंगे। वहीं विभिन्न नदियों के बाढ़ नियंत्रण क्षेत्र के प्रतिबंधित क्षेत्रों में एलिवेटेड रोड कॉरिडोर के लिए नींव एवं अन्य कार्य करने को मंजूरी दी है। वहीं कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में 34 पदों में भर्ती होगी। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के ढांचे में 18 पद मंजूर किए गए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के प्राइम लोकेशन के पांच निरीक्षण भवन पीपीपी मोड पर दिए जाएंगे।मुख्यमंत्री महिला एवं बाल बहुमुखी सहायता निधि (कॉर्पस फंड) के क्रियान्वयन की नियमावली ही स्वीकृत की गई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *