रिश्वतखोर फॉरेस्ट गार्ड विजिलेंस के शिकंजे में, ₹20 हजार लेते रंगे हाथों धरे गए दो कर्मचारी

खबरें शेयर करें

चंपावत जिले में विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के दो फॉरेस्ट गार्डों को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मस्टा वन बैरियर, ग्राम चौकी क्षेत्र में की गई।

 

गिरफ्तार फॉरेस्ट गार्डों की पहचान भुवन चंद्र भट्ट पुत्र रामदत्त भट्ट और दीपक जोशी पुत्र बसंत बल्लभ जोशी के रूप में हुई है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने गौशाला निर्माण के लिए जंगल में गिरे हुए चीड़ के पेड़ की लकड़ी लाने की अनुमति मांगी थी। इसी दौरान दोनों गार्डों ने उसे डराकर ₹40 हजार की मांग कर डाली।

 

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने ट्रैप योजना तैयार की। तय प्लान के तहत जैसे ही दोनों गार्डों ने ₹20 हजार की पहली किश्त ली, टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें दबोच लिया।

 

विजिलेंस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ाई जा रही है ताकि यह भी पता लगाया जा सके कि इस घूसखोरी में कोई और कर्मचारी शामिल तो नहीं है।

 


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *