इच्छाधारी बाबा’ गिरफ्तार: करोड़ों की ठगी, महिलाओं से दुष्कर्म, वीडियो से ब्लैकमेलिंग..

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में एक कथित इच्छाधारी ‘मायावी बाबा’ को गिरफ्तार किया है, जिसने तंत्र-मंत्र, वशीकरण और जमीन में दबे धन का झांसा देकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग व करोड़ों की ठगी की।

एक महिला की शिकायत पर रुद्रपुर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद विशेष टीम ने ऑपरेशन चलाकर बाबा रामभक्त को रामपुर रोड से दबोच लिया। आरोपी खुद को बरेली के ‘पीर जुनैद’ से वशीकरण विद्या सीखा हुआ बताता था।

आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने भेष बदलने, किराए की गाड़ियों से दिखावा करने और अंधविश्वास फैलाकर लोगों को ठगने में माहिर था।

एसएसपी ने टीम को ₹5000 का इनाम की घोषणा की है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *