गदरपुर विधायक के बयान से बंगाली समाज में आक्रोश, रुद्रपुर में पुतला दहन

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर, संवाददाता। गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के बंगाली समाज और बंगाली कल्याण समिति को लेकर दिए गए बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस बयान से नाराज बंगाली समाज ने रविवार देर शाम रुद्रपुर में विधायक का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाज ने विधायक से सार्वजनिक माफी की मांग की है। सुब्रत विश्वास ने कहा कि बंगाली समाज का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व पार्षद विकास मल्लिक ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि कल्याण समिति पिछले 30 वर्षों से समाज की सेवा कर रही है, ऐसे में समिति पर टिप्पणी पूरे समाज का अपमान है। वरिष्ठ पदाधिकारी परिमल राय ने स्पष्ट किया कि विधायक को समाज से माफी मांगनी ही होगी।

 

आक्रोशित समाज ने यह भी आरोप लगाया कि 2017 में बांग्ला भाषा लागू करने का जो वादा किया गया था, वह आज तक अधूरा है। युवा नेता अभिमन्यु साना ने चेतावनी दी कि यदि विधायक ने माफी नहीं मांगी तो आंदोलन की राह अपनाई जाएगी। पुतला दहन कार्यक्रम में परिमल राय, विकास मल्लिक, आशित बाला, अभिमन्यु साना समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *