नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 11 जून को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को 19 वर्षीय रामबाबू पुत्र सिन्धेश्वर तान्ती, निवासी टेउस बरबीघा, थाना जयरामपुर, जिला शेखपुरा (बिहार) आठ जून को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम द्वारा की गई जांच के बाद आरोपी रामबाबू के कब्जे से 22 जून को नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं 5/6 सहित बीएनएस की धारा 87 और 64 को भी जोड़ा गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई जितेंद्र कुमार, एसआई नेहा राणा, कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल दीप चंद्र शामिल रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *