शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

खबरें शेयर करें

किच्छा, संवाददाता

युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ पांच सालों तक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित महिला ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी वर्ष 2004 शादी हुई थी। पिछले पांच साल पहले गांव के एक के ही एक युवक ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी उसके पति की गैरमौजूदगी में उसके घर आकर उसके साथ दुष्कर्म करता था और उसे घुमाने के बाहर भी लेकर जाता था। इसकी जानकारी आरोपी युवक के परिवार को भी थी। वह जब शादी के लिए कहती तब आरोपी टालमटोल करता था। आरोप है कि पीड़िता बीते रविवार युवक के घर पहुंची तब उसके परिवार वालों ने उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे युवक और उसके घरवालों से जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *