मां की करोड़ों की जमीन फर्जी तरीके से बेचने का आरोप, संतोष ने कार्रवाई की उठाई मांग

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर, संवाददाता। भदईपुरा वार्ड 14 निवासी संतोष कुमार ने अपनी मां की संपत्ति को धोखे से बेचने और ट्रांसफर कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। संतोष के अनुसार, उनकी बहन का विवाह करीब 23 साल पहले बहेड़ी, बरेली निवासी एक व्यक्ति से हुआ था। विवाह के बाद बहन अपने पति और बच्चों सहित मायके में ही रहने लगी। भाइयों ने मिलकर अपनी बहन को साढ़े पांच लाख रुपये का प्लॉट भी दिया था।

 

संतोष ने बताया कि उनकी मां चमेली देवी के नाम रुद्रपुर में छह एकड़ जमीन दर्ज है और वह शारीरिक व मानसिक उपचार ले रही हैं। इसी दौरान उनके बहनोई ने कथित रूप से उनकी बहन और छोटी बहन को अपने पक्ष में मिला लिया। वर्ष 2018 में मां को बैंक ले जाकर जमीन के कागजात पर 20 लाख का लोन ले लिया, जिसकी किश्तें न भरने पर नोटिस आने से परिवार को जानकारी हुई। बाद में दो एकड़ जमीन बेचकर 24 लाख रुपये ब्याज समेत जमा करने पड़े।

 

आरोप है कि इसी साल 5 अप्रैल को मां को विधवा पेंशन के नाम पर घर से ले जाकर चार करोड़ रुपये कीमत की जमीन मात्र 30 लाख का फर्जी सौदा दिखाकर बेच दिया गया। 8 अप्रैल को दो बीघा जमीन भी कथित रूप से अपने नाम ट्रांसफर करवा ली गई। संतोष ने कहा कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां भी मिलीं। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *