मेट्रोपोलिस मॉल में चायवाले से मारपीट, महिला से उधारी मांगने पर भड़का विवाद

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। मेट्रोपोलिस मॉल में चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, उसने मॉल की एक महिला संचालिका से उधारी की रकम मांगी थी, जिस पर महिला ने गाली-गलौच कर उसे धक्का देकर दुकान से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद महिला का पति चार साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और चायवाले के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

 

मॉल के अन्य दुकानदारों ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया। जाते-जाते आरोपितों ने धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसकी दुकान बंद करवा देंगे और उसे जान से मार देंगे। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपित महिला, उसके पति और चार अज्ञात साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना मॉल के सीसीटीवी कैमरों में दर्ज बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *