खेत में चरने गई गाय मृत अवस्था में मिली

खबरें शेयर करें

किच्छा, संवाददाता

खेत में चरने गई किसान की गाय खेत में कटी हुई अवस्था में मिली। किसान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमरजीत सिह पुत्र सतेन्द्र सिह निवासी मलवई फार्म शहदौरा ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने गाय पाल रखी थी। बीते बुधवार को उसकी गाय खेत में चरने के लिए गयी। शाम तक गाय वापस नहीं आयी। तब उसकी खोजबीन की गई। इस दौरान गाय के अवशेष उसके खेत में कटी हुई अवस्था में मिले। अमरजीत ने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी गाय को काट कर मार डाला। अमरजीत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *