एसबीएस रुद्रपुर में निर्दलीय गौरव कुशवाहा बने अध्यक्ष 

  • एवीबीपी के प्रत्याशी अभिषेक को 391 मतों से हराया
  • अध्यक्ष पद पर तीसरे स्थान पर रहे एनएसयूआई प्रत्याशी विपुल मंडल

रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो

एसबीएस कॉलेज रुद्रपुर में हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गौरव कुशवाहा ने जीत हासिल की। गौरव को 1170 मत मिले। गौरव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवीबीपी के अभिषेक सिंह को 391 वोट से हराया। अभिषेक को 779 और एनएसयूआई प्रत्याशी विपुल मंडल 629 मत मिले। जबकि सचिव पद पर गुरबाज सिंह ने जीत दर्ज की है। गुरबाज सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को अंकित गिरी को 1024 मतों से पराजित किया। गुरबाज को 1969 वोट मिले, जबकि अंकित गिरी को 945 वोट मिले। मतगणना संपन्न होने के बाद जीते हुए प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
मंगलवार को मतदान संपन्न होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वजीत सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे से महाविद्यालय में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। 2 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद 3 बजे से मतगणना शुरू हो गयी थी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए सात टेबिल लगाई गयी थी। इसमें 33 राउंड की मतगणना चली।

पद और जीते प्रत्याशी
अध्यक्ष-गौरव कुशवाहा
छात्र उपाध्यक्ष-विश्वजीत (निर्विरोध)
छात्रा उपाध्यक्ष-ज्योति मित्रा
कोषाध्यक्ष-रिया गुप्ता
सचिव पद-गुरबाज सिंह
संयुक्त सचिव-हरमन कौर
सांस्कृतिक सचिव-गौरव शर्मा (निर्विरोध)
संकाय प्रतिनिधि कला- गौरव
संकाय प्रतिनिधि विज्ञान-आशु सैनी (निर्विरोध)
संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य-आकाश कुमार
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि-करन कोली (निर्विरोध)