रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो
गदरपुर निवासी एक मुस्लिम युवक एक युवती को एक आवास विकास के एक होटल में ले गया। सूचना पर हिंदूवादी संगठन के लोग होटल पहुंचे। युवक को युवती के साथ देखा उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने युवक की धुनाई लगाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
गदरपुर के गदरपुरा निवासी मोहम्मद साकिब युवती को आवास विकास के एक होटल में ले गया। जानकारी मिलने पर हिंदुवादी संगठन से जुड़े लोग भी वहां पहुंच गए और साकिब को युवती के साथ देखा। आक्रोशित लोगों ने साकिब की धुनाई लगाकर उसे आवास विकास चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी साकिब के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

