गदरपुर में गर्भवती को रेफर करने पर विवाद

खबरें शेयर करें

लोकपथ संदेश ब्यूरो गदरपुर
गदरपुर के सरकारी अस्पताल में गर्भवती को रेफर करने को लेकर को विवाद हो गया। महिला के पति ने अस्पताल परिसर में वीडियो बनाना शुरू कर दिया। विरोध पर हंगामा हो गया।
विवाद बढ़ने पर महिला स्वास्थ्य कर्मी ने अपने पति को सूचना देकर अस्पताल बुला लिया। महिला स्वास्थ्यकर्मी के पति ने अस्पताल में वीडियो बनाने का विरोध किया और उसे को अपने साथ गदरपुर थाने ले गया। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया।

खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *