दिन में इस्तीफों का तूफान, रात को अचानक विधायक तिलकराज के घर पहुंचे हरदा

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर बुधवार को उठे विरोध के स्वरों के बीच अचानक रात को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेसी विधायक तिलकराज बेहड़ के घर पहुंचकर सियासी हलचल को बढ़ा दिया। बुधवार रात करीब सवा दस बजे रावत अचानक बेहड़ के घर पहुंच गए। हरदा के आने की सूचना मिलते ही शादी समारोह में गए विधायक बेहड़ तुरंत घर लौटे। इस दौरान रावत और उनके बीच करीब आधे घंटे वार्ता हुई। विधायक ने मुलाकात को सामान्य बताया लेकिन रुद्रपुर में कांग्रेस में उठे बवंडर के बीच रावत के इस दौरे को कांग्रेस के भीतर चल रही उथल-पुथल और जिलाध्यक्ष विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इस दौरान संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक बेहड़ ने बताया कि रावत गुरुवार को टनकपुर रवाना होंगे और यह मुलाकात केवल औपचारिक थी। हालांकि, उन्होंने जिलाध्यक्ष विवाद पर कोई चर्चा होने से इनकार किया। जिलाध्यक्ष पद पर हिमांशु गावा की ताजपोशी के बाद नगर निगम के कांग्रेस से जुड़े 11 पार्षदों ने रायशुमारी को नकारने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। इस्तीफा देने वालों में विधायक तिलकराज के बेटे सौरव भी शामिल हैं। ऐसे में हरदा के इस दौरे को पार्टी नेताओं के बीच एकजुटता लाने और विवाद सुलझाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 

खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *